11 अक्टूबर 2009

चार्ल्स. जे. फिल्मोर

-प्रस्तुति
अम्ब्रीश त्रिपाठी
एम. फिल., भाषा-प्रौद्योगिकी विभाग

अमरिकी भाषावैज्ञानिक चार्ल्स. जे. फिल्मोर का जन्म सन्‍ 1929 ई. में हुआ था जो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बेर्किले में भाषाविज्ञान विभाग में प्रोफेसर थे। इन्होंने सन्‍ 1961 ई. में मिशिगन विश्वविद्यालय से पी-एच.डी की उपाधि ग्रहण की। लगभग दस वर्षों तक ये ओव्यो स्टेट युनिवर्सिटी और एक वर्ष तक स्टैन्फोर्ड विश्वविद्यालय में CABS(Center for Advanced Study in the Behavoiural Science) से जुड़े रहने के उपरांत सन्‍ 1961 ई. में भाषाविज्ञान के बेर्किले विभाग से संलग्न रहे।
फिल्मोर का प्रभावशाली कार्यक्षेत्र वाक्य-विन्यास(Syntax) और कोशीय अर्थविज्ञान(Lexical Semantics) रहा है। इन्होंने अपना शोध मुख्यतः वाक्य-विन्यास और कोशीय अर्थविज्ञान के प्रश्नों पर केन्द्रित किया तथा अर्थ के भाषिक रूप एवं पदार्थ व इसके प्रयोग के बीच के परस्पर संबंधों पर बल दिया। इनका संपूर्ण शोध अर्थविज्ञान के आधारभूत महत्त्व और वाक्य-विन्यास एवं रूपप्रक्रियात्मक दृश्यमान में इसकी अभिप्रेरक भूमिका को प्रदीप्त करने में रहा।
इनका तत्कालीन कार्य पॉल.के. एवं जॉर्ज लैकॉफ के सहयोग में संरचनात्मक व्याकरण के सिद्धांतों को सामान्यीकृत करने में रहा। इस कार्य के द्वारा एक ऐसी शोध परियोजना निर्देशित हो रही थी जिसमें इन सिद्धांतों के द्वारा वाक्य-विन्यासक्रमी, कोशीय विश्लेषण और जापानी पाठ का अनुवाद इंटरनेट पर उपलब्ध हो सके। इस कार्य में इनके साथ अन्य विद्यार्थी जैसे- लॉस माइकल, क्रीस जॉनसन, लेन टालमी और इव स्वीटसर भी सम्मिलित थे।
इनका वर्तमान कार्य कंप्युटेशनल कोशनिर्माण क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर है जिसमें एक प्रमुख परियोजना “बंध जाल”(Frame Net) नाम से प्रसिद्ध है जो अंग्रेजी शब्द-संग्रह(Lexicon) का एक विस्तृत ऑनलाईन विवरण है। इस परियोजना में प्रत्येक शब्दों का विवरण उनके द्वारा निर्मित “बंधों” की शब्दावली में दिया गया है। इसके आंकड़ों को अर्थीय और वाक्यीय संबंधों पर टिप्पणी करने हेतु “ब्रिटिश राष्ट्रीय कार्पस(British national corpus)” से इकठ्‍ठा किया गया है तथा इसे कोशीय मदों(Lexical items) और बंधों द्वारा संगठित डाटाबेस में संग्रहित किया गया है।
यह परियोजना Internetional Journal of Lexicography के Issue 16 से प्रभावित है जो संपूर्ण रूप से इस कार्य के लिए समर्पित था। इसके साथ ही यह समानांतर चल रहे परियोजनाओं से भी प्रेरित है, जो अन्य भाषाओं जिसमें स्पेनिश, जर्मन और जापानी सम्मिलित है, में संलग्न है। इस परियोजना से संबंधित विवरण परियोजना के वेब पेज http://www.icsi.berkeley.edu/~framenet पर उपलब्ध है।
अपने जीवनकाल में भाषाविज्ञान और कंप्युटेशनल भाषाविज्ञान पर दिए गए इनके मौलिक विचारों का संग्रह निम्नलिखित रूप में प्रस्तुत है :-
“The Case for Case”(1968).
“Frame semantics and the nature of language”(1976)
“Frame semantics”(1982). In Linguistics in the Morning Calm.
“Starting where the dictionaries stop: The challenge for computational lexicography.”(1994). .
Lectures on deixis(1997).
“Towards a frame-based lexicon: the case of risk”
“Corous linguistics” vs “Computer-aided armchair linguistics.” Directions in corpus. Linguistics. 1992
“Humor in academic discourse.” Its What going on Here?
इस प्रकार यह देखा जाता है कि फिल्मोर ने मात्र भाषा के संरचनात्मक पक्ष पर ही बल नहीं दिया अपितु संरचना की व्यवस्था से प्रस्तुत अर्थ पर भी बल दिया जिससे भाषाविज्ञान के अध्ययन में नया अयाम जुड़ा।

भाषा का बदलता स्वरूप

आम्रपाल शेंदरे
एम. ए., कंप्युटेशनल भाषाविज्ञान
विभाग
प्राचीन काल से आज तक जैसे-जैसे मानव सभ्यता का विकास होता गया वैसे- वैसे भाषा का भी उतरोत्तर विकास होता गया। भाषा के विकास के लिए राजा महाराजाओं ने भी बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशिष्ट काल में उस काल के राजा ने उस काल की भाषा को राजाश्रय के द्वारा और भी विकसीत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। जैसे आर्य काल में आर्यो ने संस्कृत भाषा को ज्यादा महत्त्व दिया। उन्होनें संस्कृत में ही साहित्य का निर्माण किया। आर्या के द्वारा लिखे गये ’वेद’ संस्कृत में ही पाये जाते है अर्थात्‍ उस काल में संस्कृत को राजाश्रय मिलने की वजह से संस्कृत भाषा ज्यादा लोकप्रिय हुई। उसके बाद बौद्ध काल में ई. पू. 500 में संस्कृत का महत्त्व कम होकर पाली भाषा का महत्त्व बढ़ने लगा क्योंकि बौद्ध काल में भगवान बुद्ध ने अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए पाली भाषा का उपयोग किया। साथ ही उस समय पाली भाषा को राजाश्रय भी मिला इसी वजह सें उस समय के ग्रंथ पाली भाषा में लिखे गए और पाली भाषा एक उभरती हुई भाषा के रूप में आई। चूंकि धर्म के प्रभाव के साथ भाषा में भी परिवर्तन आता है। उस काल के बाद मुग़ल काल में उर्दू भाषा का प्रचलन आया।
भारत में मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना के बाद जो ग्रंथ साहित्य मिलता है वो अरबी, फ़ारसी या उर्दू में है। मतलब मुस्लिम साम्राज्य में भारत में पाली भाषा का महत्त्व उर्दू भाषा ने ले ली। उसके बाद 18 वीं सदी में जब भारत पर अग्रेजों का शासन हुआ तब अग्रेंजी भाषा का प्रचार-प्रसार बड़े जोरों से होने लगा। अंग्रेजों ने अपने शासन काल में अंग्रेजी भाषा को महत्त्व दिया। इसलिए उर्दू का महत्त्व कम होकर भारत में अंग्रेजी का महत्व बढने लगा। अंग्रेजों ने अंग्रेजी भाषा को प्रमुखता देकर अंग्रेजी भाषा के विकास में प्रचार-प्रसार का कार्य किया। मतलब प्रत्येक समय में भिन्न भाषा का प्रचार-प्रसार समाज में होता रहा। भारत में जिन राजाओं ने राज किया उनहोंने अपने काल के प्रचलित भाषा को महत्त्व दिया। इस प्रकार विभिन्न कालों में भाषा का स्वरूप भिन्न-भिन्न रहा।

चीनी भाषा तथा लिपि

प्रतिभा पायें
पी-एच.डी. इन्फोर्मेटिक्स एवं लैंग्वेज इंजीनियरिंग विभाग
चीनी भाषा चीन देश की राजभाषा है। चीनी भाषा को चीन में हनयू (Hanyu) कहा जाता है। यह भाषा चिन-तिब्बती भाषा-परिवार की है। चीनी भाषा की लिपि चित्रात्मक है। यह दो तरह की होती हैं-
1∙ परंपरागत चीनी लिपि ( Traditional Script½
2∙ सरलीकृत चीनी लिपि (Simplified Script )
चीनी भाषा संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। संसार की भाषाओं का वर्गीकरण अफ्रीका खंड, यूरेशिया खंड, प्रशांत महासागरीय खंड, अमेरिका खंड नाम के चार विभागो में किया गया है। इनमें से यूरेशिया खंड में चीनी भाषा का आविर्भाव होता है। इस खंड के अंतर्गत निम्नलिखित भाषा-परिवार हैं। सेमेटिक, काकेशस, यूरालअल्ताइक, एकाक्षर, द्रविड़, आग्नेय, भारोपीय और अनिश्चिम। इनमें चीनी भाषा एकाक्षर परिवार की जाती है। स्यामी, तिब्बती, बर्मी, म्याओ, लोलो और मान-ख्मेर समूह की भाषाएँ भी इसी परिवार में शमिल हैं।
चीनी लिपि, जो संसार की प्राचीनतम लिपियों में से है, चित्रलिपि का ही रूपांतर है। इसमें मानव जाति के मस्तिष्क के विकास की अदभूत कहानी मिलती है। मानव ने किस प्रकार मछली, वृक्ष, चन्द्र, सूर्य आदि वस्तुओं को देखकर उनके आधार पर अपने मनोभावों की व्यक्त करने के लिए एक विभिन्न चित्रलिपि ढूंढ़ निकाली है। कितने परिवर्तनों के बाद इसका अंतिम रूप निश्चित हुआ होगा, यह जानने के साधन आज इतिहास में विलीन है। इस लिपि के अध्ययन से इसकी वैज्ञानिकता और व्यवस्था स्पष्ट है। ईसवी सन् के 1700 वर्ष पूर्व से लगातार आज तक उपयोग में आने वाले चीनी शब्दों की आकृतियों में जो क्रमिक विकास हुआ है उसका अध्ययन इस दृष्टि से बहुत रोचक है।

प्रौद्योगिकी और प्रयोजनमूलक हिन्दी

-शेख अन्सार
पी-एच. डी., भाषा-प्रौद्योगिकी विभाग

जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग में लायी जानेवाली भाषा प्रयोजनमूलक होती हे। चूंकि भारत में सबसे अधिक हिन्दी भाषा ही प्रयोग में लायी जाती है, इस कारण वह 'प्रयोजनमूलक हिन्दी' कहलाती है। हिन्दी जहाँ एक ओर आत्मसुख का उपकरण है वहीं दूसरी ओर सामाजिक आवश्यकता और जीवन की उस व्यवस्था से जुड़ी है जो व्यक्ति के साथ रहती है और उसके निमित्त, जो सेवा माध्यम के रूप में प्रयुक्त होती है।
भाषा सामाजिक व्यवहार की वस्तु है। लेकिन समाज के संदर्भ सदैव एक समान नहीं होते। मानसिक, प्रायोजनिक, पारंपारिक तथा अभिव्यक्ति की दृष्टि से समाज में भी परिवर्तन होते हैं। प्रौद्योगिकी अनुसंधान से संबद्ध संस्था का एक अलग समाज है और वितीय संस्थाओं का दूसरा भिन्न समाज। इसी प्रकार प्रशासन, वाणिज्य, व्यापार, उद्योग का भी अपना भिन्न समाज है। अत: एक वृहत्तर समाज के भीतर भिन्न-भिन्न प्रयोजन होते है जो नए क्षेत्रों की खोज करते हैं। प्रयोजनमूलक हिन्दी का प्रयोग क्षेत्र इतना व्यापक है कि आए दिन हम हिन्दी के नवीन रूपों से परिचित होते हैं। जैसे- साहित्य सर्जन, जीव-विज्ञान, कृषिविज्ञान, विधि, संचार, बैंकिंग एवं बोलचाल के रूपों में।
प्रौद्योगिकी के कारणवश प्रयोजनमूलक हिन्दी के नये क्षेत्रों की भविष्य में बहुत अधिक संभावनाएँ विकसित हो सकती हैं। इसका एक कारण है विश्व बाजार में हिन्दी की बढ़ती माँग और दूसरा प्रौद्योगिकी में हिन्दी भाषा का प्रवेश। इस आधार पर हम यह कह सकते हैं कि वैश्वीकरण के युग में आज जहाँ विश्व उदारीकरण की ओर बढ़ रहा है और भारत में एक बहुत बड़ा उपभोक्ता बाजार होन के कारण सभी लोग अपना उत्पादन बेचने के लिए हिन्दी भाषा सीख रहे हैं। इसलिए भविष्य में बड़ी संख्या में हिन्दी भाषियों का निर्माण होगा। ये तो हुई भविष्य की बात लेकिन आज प्रौद्योगिकी के कारण प्रयोजनमूलक हिन्दी में जो नये आयाम जुड़े हैं। उनमें रोजगार की संभावनाएँ बहुत बढ़ गई है।
अत: कहा जा सकता है कि इसका क्षेत्र असीमित हैं। विश्व के साथ हमारा संबध सुदृढ़ होता जाएगा, उतने ही ज्ञान क्षेत्रों के द्वार भी खुलते जाऐंगे। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार समिति ने इस बारे में ठीक ही कहा था कि “नये क्षेत्रों की आवश्यकता नये प्रयोजन से निर्मित होती है।“ आज रॉबटोलॉजी, फिजीयोथॅरपी और न्युरोफीजिक्स जैसे शब्द भले ही हमसे परे हों किन्तु विश्व में ये शब्द पहचाने जाते है। इन क्षेत्रों के विषयों को अभिव्यक्त करनेवाली पारिभाषिक शब्दावली हिंदी भाषा में उपलब्ध हो जाएगी तब वे हमारे लिए नए नहीं रहेंगे। तात्पर्य इतना है कि कठिन शब्दावली होने के कारण हम उन शब्दों का प्रयोग करने से बचते हैं। किन्तु बार-बार प्रयोग के कारण ही वे शब्द रुढ होकर चलन में आ जाते है। आज हिंन्दी के शब्द विदेशी भाषाओं में तथा विदेशी भाषा के शब्द हिंन्दी में स्थान पा रहे हैं। इससे तय है कि प्रयोजनमूलक हिंन्दी के नए क्षेत्रों का निर्माण होगा तथा इसमें रोजगार भी बहुत बडे पैमाने पर उपलब्ध होगें और इनसे जुडी अनेक प्रयोगार्थ संभावनाएँ भी बनेगी तथा अंतरराष्ट्रीय धरातल पर अपना विशाल जाल बुनेगी ।

राजभाषा हिन्दी

-रंजीत कुमार सिंह
एम. ए., भाषा-प्रौद्योगिकी
विभाग
हिन्दी का राजभाषा स्वरूप आज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं हैं और न ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किसी भी सन्दर्भ से अछूता है। आज हिन्दी अपनी परंपरागत धारा को समसामायिकता के अनुरूप नया मोड़ देने में सफल रही हैं । यही कारण है कि हिन्दी अपने समग्र राजभाषा स्वरूप से उन्नत तकनीक एवं व्यवसायिकता की समर्थ भाषा बन चुकी हैं। इसके सुखद परिणाम हमें भारत सरकार के विभीन्न मंत्रालयो के अधीन विभिन्न विभागों, उपक्रमों एवं बैंको के कामकाज में देखने को मिल रहे हैं। यहाँ तक की बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भी हिन्दी की व्यावसायिक शक्ति को पहचान चुकी है और यथेष्ट रूप में हिन्दी को अपना रही हैं। जिस तरह गिरमिटिया भारतीय मजदूर फिजी, त्रिनिदाद, मॉरिशस आदि द्विपों में रात के घुप्प-अंधेरे में गन्ने के खेतों में रामचरितमानस की चौपाईयां गाकर न केवल अपने मनोबल में अभिवृध्दि करते थे अपितु अपनी राष्ट्रीय भाषिक धरोहर को भी जीवित रखते थें। वर्तमान में राजभाषा के रूप में 'हिन्दी' को संसद से सड़क तक जोड़ कर देखा जा सकता है। कल तक हिन्दी राष्ट्रीय भावनात्मक एकता व सवतंत्रता आंदोलन की वाणी थी। आज हिन्दी इस राष्ट्र की राष्ट्रभाषा व संविधान सम्मत राजभाषा के साथ-साथ वाणिज्य-व्यापार, मीडिया, विज्ञापन आदि की सशक्त भाषा है और कल निश्चित रूप से हिन्दी सूचना- प्रौद्योगिकी की सबसे शक्तिशाली भाषा के रूप में उभरेगी और विश्व स्तर पर हिन्दी का ही बोलबाला होगा।
अब प्रश्न यह उठता हे कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र होने की सुखद अनुभूति करने वाला भारत आज भी अपनी राष्ट्रभाषा(हिन्दी) के प्रश्न पर लगभग चुप है। हम उस अंग्रेजी के पूर्णतया मानसिक दास हो गए हैं जो एक दूरदर्शी अंग्रेज लॉड मैकाले ने हमे शिक्षा के रूप में दिया। वर्तमान परिस्थितियों में तो ऐसा लगता है कि यदि आपका बच्चा अंग्रेजी ठीक से बोल या पढ़ नहीं पाता है तो उसे शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा माना जाएगा। इसी मानसिकता के चलते हमारे देश में स्वतंत्रता के पश्चात् इंग्लिश मीडियम स्कूलों की बाढ़ सी आ गई है।
स्वतंत्रता के पश्चात्‍ हम अपनी राष्ट्रभाषा के मामले में गूंगे व बहरे क्यों हो गए? इस प्रश्न पर कभी गंभीरता से विचार कीजिए और यह भी सोचिए की अपनी भाषा को अपनाना स्वाभिमान की बात है या सात समूद्र पार की भाषा को। हमारे सामने टर्की और इजरायल दो छोटे राष्ट्र इसके उदाहरण हैं। इजरायल जब 1948 में आस्तित्व में आया तो दुनिया के विभिन्न भागों में बसे यहुदियों ने स्वदेश वापसी का मन बनाया। उनकी भिन्न-भिन्न भाषाएँ तथा जीवन के अलग-अलग तौर तरीके थे। सबने राष्ट्रभाषा के संबंध में गहन मंत्रणा की तथा उस 'हिब्रू' को अपनाया, जो लुप्त प्राय: हो गई थी। परिश्रमी एवं स्वाभिमानी यहूदियों ने कुछ ही समय में सारी ज्ञान की पुस्तकों को हिब्रू में अनुवाद करके भाषा के क्षेत्र में अपना ध्वज विश्व में फहराया।
परतंत्रता बहुत ही निकृष्ट वस्तु है, जिससे मनुष्य को सोचने, समझने तथा विश्लेषण की क्षमता पंगु हो जाती है। किन्तु इससे भी बुरी स्थिति तब हो जाती है, जब इसके कीटाणु रक्त में मिल जाते हैं। दुर्भाग्य से भारतीयों के रक्त में परतंत्रता के कीटाणु प्रविष्ट हो गए है क्योंकि हमने गुलामी का लम्बा दौर सहा है। कभी क्रूर, अशिक्षित तथा धर्मांध लोगों की जी-हुजूरी की ,तो कभी गोरी चमड़ी वालों को अपना आका माना है। इसका परिणाम यह हुआ कि अब हमें चाहे दुनिया में सबसे भ्रष्ट कहलायें या अपनी भाषा की बेइज्जती हो, सब कुछ बर्दाश्त हो जाता है। आज हमारे देश में भाषाई विवाद को इस तरह बढ़ा दिया है कि हम दासता की प्रतीक अंग्रेजी को अपनाना नहीं चाहते हैं।
भाषाई प्रदूषण से बचने के लिए हमें अपने आचार-विचारों को बदलने के साथ-साथ अपनी प्राचीन शिक्षा व संस्कृति को भी स्मरण करना होगा। हमें इस बात का हमेशा गर्व होना चाहिए कि हम लोग आर्यों की संतान है, जो विश्व की सर्वप्रथम शिक्षित व सभ्य संतति है।
राजभाषा हिन्दी की सांवैधानिक स्थिति
यहाँ राजभाषा का आशय संविधान द्वारा स्वीकृत उस भाषा से है, जिसमें उस देश का राजकीय कार्य-व्यापार होता है। जब हमारे देश में संविधान का निर्माण हो रहा था, उस समय हमारे सम्मुख एक विचारनीय प्रश्न यह था कि किस भाषा को भारत की राजभाषा बनाई जाए? इस प्रश्न पर काफी विचार-विमर्श के बाद 14 सितंबर, 1949 का संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि 'हिन्दी' ही भारत की राजभाषा होगी।
भारतीय संविधान में राजभाषा संबंधी वर्णन अनुच्छेद 343 से 351 तक में किया गया है, जो इस प्रकार है:
1)संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343(i) के अनुसार 66 संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी।
2)अनुच्छेद 344 राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग एवं समिति के गठन से संबंधित है।
3)अनुच्छेद 345, 346, 347 में प्रादेशिक भाषाओ संबंधी प्रावधानों को रखा गया है।
4) अनुच्छेद 348 में उच्चतम न्यायालय, संसद और विधानमंडलों में प्रस्तुत विधायकों की भाषा के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
5)अनुच्छेंद 349 में भाषा से संबधित विधियों को अधिनियमित करने की प्रक्रिया पर सविस्तार प्रकाश डाला गया है।
6) अनुच्छेद 350, में जनसाधारण की शिकायतें दूर करने के लिए आवेदन में प्रयोग की जाने वाली भाषा तथा प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा, सुविधाएं मुहैया कराने तथा भाषाई अल्पसंख्यकों के बारे में दिशा निर्देशों का प्रावधान किया गया है।
7) अनुच्छेद 351, भारतीय संविधान के इस अनुच्छेद में सरकार के उन कर्तव्यों एवं दायित्वों का उल्लेख किया गया है, जिनका पालन राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए उसे करना है।

भाषा का एककालिक एवं कालक्रमिक दृष्टिकोण

-योगेश
एम। ए., भाषा-प्रोद्योगिकी
विभाग
फर्दिनांद द सस्यूर भाषाविज्ञान के आधुनिक जनक के नाम से जाने जाते है। इनकी पुस्तक “The Course in General Linguistics” इनके छात्रो द्वारा उनकी मृत्यु के पश्चात्‍ प्रकाशित की गई।
F. D. Sassure जब भाषाविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन करने लगे तो उन्हे पता चला कि भाषाविज्ञान में भाषाविज्ञान का अध्ययन कालक्रमिक (Diachronic) ऐतिहासिक दृश्टिकोण से किया जा रहा है। उन भाषावैज्ञानिकों का कहना था कि भाषाविज्ञान कालक्रमिक अध्ययन है तथा इतिहास का मतलब है भाषा मे होने वाला परिवर्तन, जिससे भाषा का विकास होता है। जबकि F. D. Sassure का कहना है कि भाषाविज्ञान का अध्ययन एककालिक (समकालिक) और कालक्रमिक दृष्टिकोण पर आधारित है। जब तक हम भाषा का एककालिक अध्ययन करते तब तक भाषा का कालक्रमिक अध्ययन नहीं किया जा सकता। हमें भाषाविज्ञान के अध्ययन कि दृष्टि से वर्तमान मे प्रचलित भाषा है उसका समग्र विश्लेषण वस्तुनिष्ठ रूप से करना होगा। भाषा का एककालिक अध्ययन करने के पश्चात्य ही भाषा का कालक्रमिक (Diachronic) अध्ययन प्राप्त किया जा सकता है।
एककालिक का अर्थ है कि वर्तमान मे उस भाषा की व्यवस्था क्या है? उसकी भाषिक संरचना क्या है? इसका अध्ययन एककालिक अध्ययन प्रणाली मे होता है जबकि कालक्रमिक अध्ययन प्रणाली से भाषा के परिवर्तन का अध्ययन वस्तुनिष्ठ रूप से किया जाता है।
इन कारणों से समझा जा सकता है कि भाषा का आधारभूत और व्यावहारिक अध्ययन एककालिक होता है।
भाषा की संरचना पर F. D. Sassure ने लांग (langue) और पारोल (parole) दो प्रकार की संकल्पना प्रस्तुत की। हम उसे भाषा-व्यवस्था (langue) और भाषा-व्यवहार (parole) कहते हैं। किसी भाषा के बोलने वाले समाज के मस्तिष्क मे समान रूप स्थित व्यवस्था भाषा-व्यवस्था है। उदाहरणस्वरूप तमिल, मराठी, हिन्दी समाज।
भाषा-व्यवस्था के आधार पर किसी व्यक्ति का वैयक्तिक व्यवहार भाषा-व्यवहार कहलाता है।
इस अंतर को निम्नलिखित रुप से समझ सकते हैं:

भाषा व्यवस्था भाषा व्यवहार

1 भाषा-व्यवस्था सामाजिक है जबकि भाषा-व्यवहार वैयक्तिक है

2 समाज मे भाषा-व्यवस्था समरूप होती है जबकि भाषा-व्यवहार विषमरूप होता है

3 भाषा-व्यवस्था मानसिक होती है जबकि भाषा-व्यवहार मनोशारीरिक होता है

4 भाषा-व्यवस्था मूर्त है जबकि भाषा-व्यवहार अमूर्त है

5 भाषा-व्यवस्था रूढ़िबद्ध होती है जबकि भाषा-व्यवहार परिवर्तनशील है

6 भाषा-व्यवस्था संस्थागत है जबकि भाषा-व्यवहार व्यक्तिगत है

इस आधार पर कहा जा सकता है कि भाषा-व्यवहार और भाषा-व्यवस्था दोनों एक-दूसरे पर आधारित है। दोनों एक दूसरे के कारक तत्त्व हैं।

शैलीविज्ञान : स्वरूप एवं अध्ययन की दिशाएँ

-मोहिनी.अ.मुरारका
एम. ए., भाषा-प्रौद्योगिकी विभाग
शैलीविज्ञान शब्द दो शब्दो से मिलकर बना है- शैली और विज्ञान जिसका शाब्दिक अर्थ है 'शैली का विज्ञान' अर्थात‌‌‌‌ जिस विज्ञान में शैली का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित रूप सें अध्ययन किया जाए वह शैलीविज्ञान है। ’शैली’ शब्द अंग्रेजी के Style शब्द का हिन्दी रूपान्तर है। उसी प्रकार 'शैलीविज्ञान' का अंग्रेजी रुपांतर Stylistics है।
भारत में शैलीविज्ञान का अध्ययन आधुनिक युग की देन है। पाश्चात्य साहित्य में शैलीविज्ञान पर बहुत महत्वपूर्र्ण कार्य हो चुके हैं। साथ ही अनेकानेक ग्रंथ भी प्रकाशित हुए हैं, इन ग्रंथो में शैलीविज्ञान के स्वरूप को अत्यंत विस्तारपूर्वक समझाने का प्रयास किया है। भारतीय विद्वान इन्हीं ग्रंथों का अनुगमन कर शैलीविज्ञान के स्वरूप को समझने एवं समझाने का प्रयास कर रहे है। यही कारण है कि कुछ विद्वान शैलीविज्ञान को भाषाविज्ञान से जोड़ते हैं, कुछ साहित्य शास्त्र से तथा कुछ भाषाविज्ञान तथा साहित्यशास्त्र दोनो से, कुछ विद्वान इसे स्वतंत्र विषय के रुप में स्वीकार करते हैं और कुछ इसे प्रायोगिक भाषाविज्ञान का अंग मानते हैं, जैसे भाषाविज्ञान के दो रूप हैं- सैद्धांतिक भाषाविज्ञान एवं प्रायोगिक भाषाविज्ञान। उसी प्रकार शैलीविज्ञान के भी दो रूप हैं- सैद्धांतिक शैलीविज्ञान एवं प्रयोगिक शैलीविज्ञान। सैद्धांतिक शैलीविज्ञान में शैली के सिद्धातों की वैज्ञानिक व्याख्या होती है और प्रयोगिक शैलीविज्ञान में सिद्धांत के आधार पर किसी ग्रंथ या ग्रंथकार की शैली का वर्गीकरण, विवेचन, तथा विश्लेषण किया जाता है।
शैलीविज्ञान भाषाविज्ञान एवं साहित्यशास्त्र दोनों की सहायता लेता हुआ भी दोनों से अलग स्वतंत्र विज्ञान है। शैलीविज्ञान एक ओर भाषाशैली का अध्ययन साहित्यशास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर करता है, जिसमें रस, अलंकार, वक्रोक्ति, ध्वनि, रीति, वृत्ति, प्रवृत्ति, शब्द-शक्ति, गुण, दोष, बिंब, प्रतीक आदि आते हैं। दूसरी ओर शैलीविज्ञान के अंतर्गत भाषा-शैली का अध्ययन भाषाविज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर किया जाता है, जिसमें भाषा की प्रकृति और संरचना के अनुशीलन को महत्त्व दिया जाता है।
शैलीविज्ञान के अध्ययन की मुख्यत: दो दिशाएँ प्रचलित है:
· साहित्यशास्त्र के आधार पर
· भाषाविज्ञान के आधार पर
साहित्यशास्त्र के आधार पर किसी कवि, लेखक, कृति का शैलीवैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है अर्थात रस, अलंकार, वक्रोक्ति, रीति, ध्वनि, गुण, दोष, वृत्ति, प्रवृत्ति, बिंब, छंद आदि के आधार पर देखा जाता है कि लेखक या कवि ने साहित्यशास्त्र के सिद्धांतों का अनुसरण उचित रूप में कहाँ तक किया है एवं कृति या रचना की शैली में साहित्यशास्त्र के नियमों का पालन व्यवस्थित ढंग से कहाँ तक हुआ है। इस प्रकार का अध्ययन साहित्यशास्त्र के क्षेत्र की ही वस्तु मानी जाएगी।
भाषाविज्ञान के आधार पर किसी कवि या लेखक की रचना में प्रयुक्त भाषा की प्रकृति और संरचना के तत्त्वों का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हैं। प्रकृति और संरचना के आधार पर भाषा के पाँच तत्त्व माने जाते हैं- ध्वनि, शब्द, रूप, वाक्य और अर्थ। इसके आधार पर देखा जाता है कि कवि की भाषा में कहाँ ध्वनि-विचलन, ध्वनि-चयन, ध्वनि-समानान्तर का प्रयोग हुआ, कहाँ शब्द-विचलन, शब्द -चयन, शब्द-समानान्तर किया गया। इसी प्रकार रूप-स्तर, वाक्य-स्तर तथा अर्थ-स्तर पर भी अध्ययन किया जाता है। वाक्यों के अंतर्गत मुहावरे एवं लोकोक्तियों के विचलन आदि का अध्ययन भी किया जाता है। इस प्रकार भाषाविज्ञान के आधार पर कृतिकार की भाषा का विश्लेषण अत्यंत गहराई के साथ किया जाता है।

अनुवाद का स्वरुप

धनंजय विलास झालटे
एम। ए., भाषा-प्रौद्योगिकी विभाग

अनुवाद शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के 'वद्' धातु से हुई है। 'अनुवाद' का शाब्दिक अर्थ है 'पुन:कथन' अर्थात किसी कही गई बात को फिर से कहना। यह भी कहा जा सकता है कि एक भाषा में व्यक्त विचारों को दूसरी भाषा में ज्यों को त्यों प्रकट करना ही अनुवाद है। अनुवाद एक साहित्यिक विधा है, पर वह मौलिक साहित्य रचना की कोटि में नहीं आ सकती। एल.एन.शर्मा ’सौमित्र’ उसे सेकण्ड हॅण्ड साहित्य मानते है। इसी कारण अनुवाद को मूल लेखन पर आधारित 'भाषांतर' कह सकते है।
अनुवाद में मूलत: किसी एक भाषा में व्यक्त विचारों को दूसरी भाषा में व्यक्त करना बड़ा ही कठिन कार्य है, क्योंकि प्रत्येक भाषा का अपना स्वरूप होता है, उसकी अपनी निजी-ध्वनि, शब्द, रूप, वाक्य तथा अर्थमूलक विशेषताएँ होती हैं। कभी-कभी स्रोत भाषा का कथ्य लक्ष्य भाषा में अपेक्षाकृत विस्तृत, कहीं संकुचित और कहीं भिन्नरूपी हो जाता है।
अनुवाद में दो भाषाओं का होना जरूरी है। इन दोनों भाषाओं को अनुवाद विज्ञान में स्रोत भाषा और लक्ष्य भाषा की संज्ञा दी गई है। जिस भाषा की सामग्री अनूदित होती है वह स्रोत भाषा कहलाती है और जिस भाषा में अनुवाद किया जाता है वह लक्ष्य भाषा कहलाती है।
़कैटफर्ड(J.C.Catford) ने अनुवाद की परिभाषा इस प्रकार दी है:
''The replacement of textual material from one language by equivalent textual material in another language” अर्थात् अनुवाद एक भाषा(स्रोत भाषा) के पाठ्‍यपरक उपादानों का दूसरी भाषा (लक्ष्य भाषा) के पाठ्‍यपरक उपादानों के रुप में समतुल्यता के सिद्धांत के आधार पर प्रतिस्थापन है।
अनुवाद मानव की मूलभूत एकता, व्यक्तिचेतना एवं विश्वचेतना के अद्वैत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विश्व संस्कृति के निर्माण कि प्रक्रिया में विचारों के आदान-प्रदान का योगदान रहा है और यह अनुवाद के माध्यम से ही संभव हो सका है।
बीसवीं शताब्दी में अनुवाद को जो महत्त्व प्राप्त हुआ वह उससे पहले नहीं मिला था। इसी कारण इस सदी को ’अनुवाद युग' कहा गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बीसवीं शताब्दी में ही भिन्न भाषाभाषी समुदायों में संपर्क की स्थिति प्रमुख रुप से उभर कर आयी। इसका मूल कारण आर्थिक और राजनीतिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राष्ट्रों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और औद्‍योगिक तथा साहित्यिक और सांस्कृतिक स्तर पर बढ़ते हुए आदान-प्रदान के कारण अनुवाद कार्य की अनिवार्यता और महत्ता को नई दिशा प्राप्त हुई है। इस कारण अनुवाद एक व्यापक तथा एक सीमा तक अनिवार्य और तर्कसंगत स्थिति है।
सामाजिक संदर्भ में अनुवाद व्यापार अनौपचारिक परिस्थितियों में होता है। इसका संदर्भ द्विभाषिकता की स्थिति से है। इसका सामान्य अर्थ है कि हम एक समय में दो भाषाओं का वैकल्पिक रुप से प्रयोग करते है। यानी हम एक भाषा(मातृभाषा) में सोचते है परंतु उसे दूसरी भाषा में अभिव्यक्त करते है। इस स्थिति में अनुवाद प्रक्रिया का होना अनिवार्य है। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अनौपचारिक रुप में अनुवादक होता है। इस दृष्टि से अनुवाद व्यापार अनौपचारिक स्थिती में होता है। इसके दो भेद है : साधन रूप में अनुवाद और साध्य रूप में अनुवाद। साधन रूप में अनुवाद का प्रयोग भाषा शिक्षण की एक विधि के रूप में किया जाता है। साध्य रूप में अनुवाद अनेक क्षेत्रों में दिखाई देता है। अपने व्यापकतम क्षण में अनुवाद भाषा की शाक्ति में समवर्धन करता है, भाषा तथा विचार के बीच समबन्ध को स्पष्ट करता है, ज्ञान का प्रसार करता है, संस्कृति का संवाहक है।
अनुवाद यांत्रिक प्रक्रिया नही अपितु मैलिकता से स्पर्श करता हुआ कृतित्व है। उसके एक छोर पर मूल लेखक होता है तो दूसरी छोर पर अनुवादक। इन दोनों के बीच है अनुवाद की प्रक्रिया। एक कुशल अनुवादक अपने आप को मूल लेखक के चितंन की भूमि पर प्रतिष्ठित कर अपनी सूझबूझ एवं प्रतिभा के बल पर स्रोत सामग्री को अपने कला और कौशल्य से प्रस्तुत करता है जिससे उसका कृतित्व 'अनुवाद' मैलिक रचना के स्तर तक पहुँच सके।
यह निर्विवाद सत्य हे कि अनुवाद मूल लेखन से कहीं अधिक कठिन कार्य है। मूल लेखन जहाँ अपने विचारों की अभिव्यक्ति में स्वतंत्र होता हे वहीं अनुवाद एक भाषा के विचारों को दूसरी भाषा में उतारने में अनेक तरह से बंधा होता है। उन दोनों भाषाओं की सूक्ष्मतम जानकारी के अतिरिक्त विषय के तह तक पहुंचने की क्षमता जथा अभिव्यकित की पूर्ण कुशलता अच्छे अनुवादक के लिए अपेक्षित है।

भाषा की सृजनात्मक शक्ति और निराला

-अविचल गौतम
एम। फिल., भाषा-प्रौद्योगिकी विभाग
भावानुभूतियों को व्यक्त करने के लिए भाषा ही सशक्त माध्यम होती है। भाषा शब्दों की संख्या से धनी नहीं होती, धनी होती है उसकी भाव-व्यंजकता से। अत: भावों की अभिव्यंजना के लिए भाषा को समर्थ बनाना होता है।
शब्द-समूह रुप-विन्यास का मूलधन है। शब्दों की सामग्री को नाना रुपों में सजाकर कविता में रुप-संबंधी भंगिमा लाई जाती है। जिन शब्दों के सहारे एक कवि एकदम सीधी-सादी सपाट कविता लिखता है, उन्हीं को नवीन क्रम से सजाकर भावुक कवि मार्मिक सौंदर्य पैदा कर देते है।
भाषा आदिम मनुष्यों की पहचान रही है। भाषा की ही वजह से मनुष्य जाति अन्य जीवों से भिन्न है। भाषा में इतनी सृजनात्मक शक्ति होती है कि अकथ अनुभूतियाँ भी शब्दों के माध्यम से साकार हो उठती है। हर भाषा का अपना साहित्य होता है और क्षेत्र भी। हिंदी भाषा कई मायनो में अच्छी मानी जाती है। चाहे वह ध्वनि-पक्ष हो या अर्थ तत्व।
निराला कुशल शब्द-शिल्पी हैं। उनकी भाषा विषय के अनुरुप ढल जाती है। भावों के अनुरुप ही कवि ने भाषा की सर्जना की है। कहीं तत्सम् शब्दावली का प्रयोग है और कहीं देशज शब्दों का विधान। काव्य भाषा के अनुपम स्वर विस्तार एवं नाद योजना की संभावनाएं कवि पहली बार उद्धाटित करता है। मुक्तछंद में रचित 'परिमल' की सभी कविताएँ निराला की नई विकसनशील और जागरुक रचना-प्रक्रिया का बढ़िया उदाहरण प्रस्तुत करती है। संस्कृतनिष्ठ शब्दों का भरपूर और सर्जनात्मक उपयोग करते हुए कवि ने 'गीतिका' में गीतों का गंभीर चिंतन, सांस्कृतिक संदर्भों, विविध प्रणय स्थितियों को अनुस्यूत करने की सफल चेष्टा की है।
'राम की शक्ति-पूजा' कविता में लम्बे सुगठित रचना-विधान में खड़ीबोली पर आधारित काव्य भाषा की अभूतपूर्व व्यंजना क्षमता उद्‍घाटित हुई है। भाषा के माध्यम से कवि भावों के औदात्य को साकार किया है-
''विच्छुरित बन्हि-राजीव नयन-हत लक्ष्य-वाण,
लेहित-लोचन-रावण-मदमोचन-महीयान
राघव-लाघव-रावण-वारण-गत युग्म प्रहर।''
अपने रचना-विधान में निराला ने भाषा के माध्यम से ही अपनी संवेदना को वाणी दी।
'सरोज स्मृति' जैसे शोकगीत का दोहरा रचना-विधान तत्सम् और तद्‍भव पर आधारित भाषिक-संरचना स्पृहणीय है।
'तुलसीदास' कविता में छंद की मौलिक प्रकृति और उसका कसाव शब्दो के जटिल रुप, सूक्ष्म गंभीर कल्पनाएँ इसी काव्य को सामान्य की चिंता में विशिष्ट बना देती हैं।
निराला काव्य की भाषा का एक महत्त्वपूर्ण रुप है उसका पैनापन। व्यंग्य की सटीक चोट करते हुए निराला की भाषा का रुप भी तीखा हो जाता है, जैसे-
“अबे, सुन बे गुलाब
भूल मत गर पाई खुशबू रंगो आब।”
''बेला'' मूलत: निराला का भाषिक-प्रयोग है, जिसमें कवि ने उर्दू गजलों की रवानी और लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्हें हिंन्दी गीतों में ढालने की साहसिक कोशिश की है।
वस्तुत: निराला किसी भाषा रुप में बंधते नहीं, बल्कि भावों के अनुकूल भाषा की सर्जना की है। निराला की काव्य-भाषा, शब्दावली, वाक्य-विन्यास, लय, अलंकार, छंद प्राय: हर स्तर पर यांत्रिकता से बचने की सफल कोशिश करती है।
अत: भाषा की सृजनात्मक शक्ति भावों की विभिन्न अवस्थाओं को आत्मसात करती है। भाषा में अनेक रंग हैं। यह शिल्पकार की निपुणता पर निर्भर है कि वह भाषा में कौन-सा रंग भरता है।

10 अक्टूबर 2009

अनुवाद का सांस्कृतिक पक्ष

कल्याणी
पी-एच। डी., अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ
प्रत्येक समाज की अपनी संस्कृति होती है, जिसमें उस समाज की सारी विशेषताएँ निहित होती हैं। इन संस्कृतियों को अभिव्यक्त करने का भाषा एक सशक्त माध्यम है। संस्कृति में धर्म जाति, रीति-रिवाज, वेशभूषा, खानपान, रिश्ते-नाते आदि आते हैं। अनुवाद मूलभाषा पाठ का सत्य लक्ष्य भाषा में व्यक्त करने में तभी कामयाब हो सकता है जब अनुवादक मूलभाषा पाठ की संस्कृति को लक्ष्य भाषा की संस्कृति से सहसंबंध स्थापित कर सके। अनुवाद को दुबारा उत्पन्न करने की प्रक्रिया द्विसांस्कृतिक कहलाती है। अंतत: मात्र बाह्य और आंतरिक शैलीगत सहसंबंध से कई बार हास्यास्पद भाषा उत्पन्न हो जाती है। यह सोचकर की पाठक को उसमें रुचि नहीं होगी, अनुवादक को ध्यान रखना होता है कि मूलभाषा पाठ का चयन या आस्वीकार करने की ज्यादा छूट ना हो। सबसे ज्यादा जरुरी है कि अनुवादक अच्छी तरह से सांस्कृतिक संदर्भ की संपूर्णता को समझे जिससे अनुवाद सकारात्मक हो। आखिरकार अनुवाद का मुख्य लक्ष्य है कि पाठक को अन्य भाषा के साहित्य, संस्कृति और जीवन के प्रति संवेदनशील बनाना और उसे एक नयी जीवन-शैली से अवगत कराना ।
अनुवाद के माध्यम से संस्कृति को प्रेषित करने का काम कठिन है। इससे पहले की अनुवादक दो संस्कृतियों के बीच पुल बनाए, उसके लिए अनिवार्य है कि वह उन दोनों संस्कृतियो को पूरी तरह समझ सके, जैसे मराठी में ''लावणी' शब्द मराठी संस्कृति से जुडा है जिसका अनुवाद हिन्दी के मुजरा के समकक्ष किया जाता है। पर इन दोनों शब्दों का भिन्न अर्थ है। इसी प्रकार ''नववारी पातड़” शब्द का किसी संस्कृति में अनुवाद नहीं कर सकते। विवाह जैसा संस्कार तो सारी दुनिया में अलग-अलग पद्धतियों से किया जाता है। मराठी विवाह संस्कार में वर-वधू पर ''अक्षत'' बरसाते है। इसका अन्य भाषा में अनुवाद संभव नहीं है। खानपान से संबंधित देखा जाए तो मराठी व्यंजन 'पुरनपोली' का अनुवाद भी संभव नहीं है। इसलिए लिप्यंतरण का सहारा लेकर उस शब्द की गरिमा को बरकरार रखा जाता सकता है अथवा नीचे पादटिप्पणी में उसका अर्थ देकर उसे स्पष्ट किया जा सकता है। संकेतार्थ शब्दावली की बात करें तो प्रत्येक भाषा के अपने संकेत होते हैं। बहुत बार कुछ शुभ या अशुभ बातों को संकेतों के सहारे अभिव्यक्त किया जाता है जैसे बिल्ली का रास्ता काटना या फिर घर की छत पर कौआ बोलना, इन सभी संकेतो के सरल अनुवाद नहीं हो सकता। ये विशिष्ट अभिव्यक्तियाँ हैं और इनके लिए उतनी ही विशिष्ट अभिव्यक्ति मिल पाना कठिन है।
जॉर्ज स्पाईनर कहते हैं कि ''अनुवाद क्रिया तो एक जीवंत खोज है, अतीत और वर्तमान दो संस्कृतियों के बीच निरंतर बहती ऊर्जा की धारा है।'' अतः एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति में अनुवाद की समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए मराठी से हिंदी में अनुवाद का ब्योरा दिया गया है।

17 सितंबर 2009

इस अंक के सदस्य

सँपादक - अर्चना बलवीर
शब्द-संयोजन - हर्षा वडतकर
संपादक-मंडल - राहुल म्हैस्कर, नितिन रामटेके

संपादक के की-बोर्ड से

हिन्दी देश में सर्वाधिक बोली और प्रयोग की जाने वाली भाषा है। भारत के संविधान के अनुसार हिन्दी भाषा को संघ की राजभाषा का स्थान दिया गया है।आज से 60 वर्ष पहले 9 सितम्बर 1949 के दिन हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था, किन्तु राष्ट्र्भाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध पर सन् 1953 में पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाषा सामाजिक व्यवहार के आदान–प्रदान का माध्यम है। विश्व में हजारों भाषाएं और बोलियां बोली जाती है, जिसमें अनेक दृष्टियां, जीवन–शैलियां और साहित्य अभिव्यक्त होते हैं। भाषा के माध्यम से मनुष्य अपने पूर्वजों के विचारों को जान पाता है और भविष्य निर्माण की रूपरेखा भी तैयार करता है। आधुनिक भाषा विज्ञान को तकनीकी के साथ जोड़ने से अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान का क्षेत्र व्यापक हुआ है जिसमें हम भाषा के विविध अनुप्रयोगों को देखते हैं। हमारा यह विशेषांक 14 सितम्बर के उपलक्ष्य में तैयार किया गया इसके अतिरिक्त हमने कई आलेखों को प्रयास पत्रिका में सम्मिलित किया है। भाषा मूलत: सामाजिक यथार्थ है जो सामाजिक उपकरणों एवं संदर्भों के साथ जुड़कर व्यावहारिक बनती है। भाषा विज्ञान की वह शाखा जो भाषा का इस दृष्टि से अध्ययन करती है वह समाजभाषा विज्ञान कहलाती है। समाजभाषा विज्ञान के अंतर्गत लेबाव के जीवन परिचय का वृतांत प्रस्तुत किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज प्रौद्योगिकी अधिक उन्नत हो रही है। इस क्रम में सूचना भंडारण की एक आधुनिकतम पद्धति लोकप्रिय होती जा रही है जिसे यूनिकोड कहा जाता है। यूनिकोड आधारित कम्प्यूटरों में हर काम किसी भारतीय भाषा में किया जा सकता है। प्रत्येक वेबसाइट अलग–अलग फोंट का उपयोग होने के कारण सर्च इंजनों के लिए उनकी विषय–वस्तु को समझना होता है। यूनिकोड के प्रयोग से यही कार्य आसान हो गया है। यूनिकोड के उपयोग के साथ यूनिकोड की संकल्पना को इसमें स्पष्ट किया है। परंपरागत भाषाविज्ञान में जो कार्य मनुष्य की काफी मेहनत के बाद पूरा होता था वह कार्य आधुनिक भाषाविज्ञान के युग में कम्प्यूटर द्वारा करने का प्रयास किया जा रहा है यह परंपरागत बनाम आधुनिक भाषाविज्ञान की तुलना कर दिखाने की कोशिश इस अंक में की गयी। साथ ही साथ भारत में हिन्दी की तुलना में अंग्रेजी का अधिक प्रयोग होता है जबकि संघ की राजभाषा हिन्दी है तो भारत में हिन्दी भाषा की स्थिति की ओर पाठकों का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है।
अर्चना बलवीर

विलियम लेबोव

विलियम लेबोव एक अमेरिकी भाषाविद् हैं। इन्हें व्यापक रूप से समाजभाषाविज्ञान का संस्थापक माना जाता है। इनका जन्म 4 दिसंबर 1927 को रदरफोर्ड, न्यू जर्सी में हुआ था। भाषायी परिवर्तन और विभिन्नता (Linguistic Change and Diversity) का अध्ययन करना इनका प्रमुख कार्य है। अपने लंबे एवं प्रतिष्ठित करियर में इन्होंने भाषाविज्ञान के अध्ययन को एक सैद्धांतिक स्वरूप प्रदान कर वैज्ञानिक अध्ययन पर जोर दिया था। लेबोव का अध्ययन 1948 में हावर्ड में हुआ था। सन् 1963 में एम.ए. परियोजना कार्य समाप्त किया, साथ ही उन्होंने मार्था दाख के बोली–भाषा में परिवर्तन पर अपना अध्ययन पूर्ण किया। तत्पश्चात् 1964 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से पी–एच.डी. की उपाधि लेने से पूर्व 1949–61 में उन्होंने भाषाविज्ञान की ओर से एक औद्योगिक रसायनज्ञ के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1966 में न्यूयार्क शहर में अंग्रेजी के सामाजिक स्तरीकरण पर लिखा। 1970 के दशक में Black English Vernacu पर लेबोव द्वारा किया गया अध्ययन काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने BEV के संदर्भ में कहा कि BEV घटिया स्तिग्मातिजेद के रूप में नहीं होना चाहिए किंतु अपने ही व्याकरणिक नियमों के साथ अंग्रेजी के विभिन्न भाषिक रूपों का सम्मान किया जाना चाहिए। वे मानते हैं कि ब्लैक इंग्लिश वास्तव में अपनी व्याकरणिक प्रणाली के साथ एक वैध बोली है और स्कूलों में एक विदेशी भाषा के रूप में इसका व्यवहार किया जाना चाहिए। हालाँकि BEV के वक्ताओं ने तर्क दिया कि समाज में संपर्क स्थापित करने के लिए बड़े स्तर पर अमेरिकी अंग्रेजी सीखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कार्य– सन् 1971 में विलियम लेबोव ने पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में भाषाविज्ञान के प्रोफेसर बनने से पूर्व कुछ समय कोलंबिया में पढ़ाया। 1977 में वे भाषाविज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक बने। उन्होंने अपने अध्ययन के लिए आँकड़ों को एकत्रित करने के लिए न्यूयार्क शहर में अंग्रेजी के भाषिक रूपों का उपयोग किया, जो कि न्यूयार्क में अंग्रेजी के सामाजिक स्तरीकरण (1966) के रूप में प्रकाशित है। उनका यह अध्ययन काफी प्रभावशाली रहा है। 2006 में उन्होंने अपने सह–लेखक शोरोन ऐश और चाल्र्स बोबर्ज के साथ मिलकर उत्तर अमेरिकी अंग्रेजी का एटलस प्रकाशित किया। 1979 में वे अमेरिका के भाषाई समाज के अध्यक्ष के रूप में सेवारत थे। वे राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सदस्य थे। उन्होंने समाजभाषाविज्ञान और बोलीविज्ञान के विषय में अनुसंधान किया। अपने अनुसंधान में उन्होंनें भाषा के सामाजिक स्तरीकरण और भाषायी परिवर्तन–संचालन पर जोर दिया। बाद में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयुक्त अंग्रेजी के ध्वनिविज्ञान में परिवर्तन का अध्ययन किया। साथ ही मूल एवं स्वर के sरिन्खला में बदलाव के पैटर्न का भी अध्ययन किया। (एक स्वर के स्थान पर दूसरा स्वर, दूसरे के स्थान पर तीसरा और फिर एक पूरी ाृंखला)। विलियम लेबोव द्वारा किये गये कुछ प्रमुख कार्य निम्नवत् हैं– Black English Vernacular (1970)
Sociolinguistic Patterns (1972)

Principals of Linguistic Change (vol.1 Internal Factors, 1994; vol.2 Social Factors,2001)
लेबोव के प्रसिद्ध छात्रों में John Baugh, Penelope Eckert, Gregory Guy, Beatrice Lavandera, John Myhill, Geoffrey Nunberg, Peter Patrick, Shana Poplack, John Rick fort, Deborah Schiffrin Malacah, Yaeger- Dror रहे है।
प्रस्तुति
मोहिनी मुरारका
एम.ए. हिन्दी (भाषा–प्रौद्योगिकी)